वर्ण (Varn) किसे कहते हैं? - Varn Kise Kahate Hain आसान शब्दों में जानिए

इस लेख में जानिए वर्ण किसे कहते हैं? (Varn Kise Kahate Hain) आसान शब्दों में साथ में इस टॉपिक से जुड़े इन सवालों को भी बताया जाएगा जैसे कि वर्णमाला किसे कहते हैं, वर्णमाला कितने होते हैं, वर्ण कितने प्रकार (भेद) के होते हैं, स्वर वर्ण किसे कहते हैं, व्यंजन वर्ण किसे कहते हैं। लेकिन चलिए सबसे पहले हम जान लेते हैं कि Varn Kise Kahate Hain.

वर्ण (Varn) किसे कहते हैं? - Varn Kise Kahate Hain आसान शब्दों में जानिए

Table of Contents

वर्ण (Varn):- 

मूल ध्वनि के सबसे छोटे रूप का ना ही कोई विभाजन हो सके और ना ही इसके टुकड़े हो सके यही वर्ण कहलाता है। जैसे― 

क्

ख्

ग्

च्

छ्

य्

र्


अब आगे हम कोई शब्द या ध्वनियां लेकर इनमें जो मूल ध्वनि (वर्ण) छिपा हुआ है उसको समझते हैं। जैसे मान लीजिए― 'मारो'। तो चलिए देखते हैं इसमें कितने वर्ण छुपे हैं.


ध्वनि / शब्द

वर्ण (मूल ध्वनि)

मा

म् + आ (2 वर्ण)

रो

र् + ओ (2 वर्ण)


अब साफ-साफ दिख रहा है कि म् + आ और र् + ओ का ज्यादा भाग या टुकड़ा नहीं किया जा सकता, इसलिए इसको वर्ण या मूल ध्वनि कहेंगे या कहते हैं।


बहुत से विद्यार्थियों का सवाल ये हो सकता है की अक्षर किसे कहते हैं? – जब कोई भी शब्द या वाक्य लिखित रूप में होता है उसे अक्षर कहते हैं।


तो अब आपको पता चल गया होगा कि varn kise kahate hain. अब आगे जाने वर्णमाला के बारे में…


वर्णमाला किसे कहते हैं

वर्णमाला किसी भाषा की सबसे छोटी ध्वनि की एक इकाई होती है। भाषा को लिखने के लिए प्रयुक्त प्रतीकों के क्रमबद्ध समूह को वर्णमाला कहते हैं। उदाहरण के लिए― हिंदी (देवनागरी) वर्णमाला में कुल 52 वर्ण हैं, जिनमें से 11 स्वर, 2 अयोगवाह और 39 व्यंजन हैं। (आसान शब्दों में कहें तो - वर्णों के सही कर्म के समहू को वर्णमाला कहते हैं.)


वर्णमाला कितने होते हैं

वर्णमाला में कुल 52 वर्ण होते हैं―


★ 11 स्वर — अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ


★ 2 अयोगवाह — अं (अनुस्वार), अः (विसर्ग)


★ स्पर्श व्यंजन 25 है ― क, ख, ग, घ, ङ, च, छ, ज, झ, ञ, ट, ठ, ड, ढ, ण, त, थ, द, ध, न, प, फ, ब, भ, म


★ 4 अन्तःस्थ व्यंजन ― य, र, ल, व


★ 4 ऊष्म व्यंजन — श, ष, स, ह


★इसमें संयुक्त व्यंजन 4 हैं — क्ष, त्र, ज्ञ, श्र


★ 2 देवनागरी (Hindi) के अपने व्यंजन — ड़, ढ़

वर्ण कितने प्रकार (भेद) के होते हैं

वर्ण के 2 भेद होते हैं ― 1) स्वर वर्ण और 2) व्यंजन वर्ण।


Swar वर्ण किसे कहते हैं (Swar Varn Kise Kahate Hain)

स्वर वर्ण उसे कहते हैं जो बिना किसी अन्य वर्ण की सहायता के उच्चारित होते हैं। स्वर वर्ण को स्वतंत्र रूप से बोला जा सकता है।


स्वर वर्ण को ध्वनि के आधार पर तीन भागों में बांटा गया है - ह्रस्व स्वर, दीर्घ स्वर और संयुक्त स्वर। 


★ ह्रस्व स्वर वे स्वर हैं जो सबसे कम समय में उच्चारित होते हैं।


★ दीर्घ स्वर वे स्वर हैं जो ह्रस्व स्वरों की अपेक्षा अधिक समय में उच्चारित होते हैं।


★ संयुक्त स्वर वे स्वर हैं जो दो स्वरों के मिलने से बनते हैं।


व्यंजन वर्ण किसे कहते हैं

व्यंजन वर्ण उसे कहते हैं जो स्वर के बिना बोले नहीं जा सकते। ये स्वर के साथ मिलकर शब्द बनाते हैं।


व्यंजन वर्ण को उनके उच्चारण के आधार पर पाँच वर्गों में बांटा गया है―


पहले वर्ग में क वर्ग (क, ख, ग, घ, ङ)

च वर्ग (च, छ, ज, झ, ञ)

ट वर्ग (ट, ठ, ड, ढ, ण)

त वर्ग (त, थ, द, ध, न)

और अंत में प वर्ग (प, फ, ब, भ, म)


व्यंजन वर्ण के उच्चारण के समय वायु का मार्ग अवरुद्ध हो जाता है। यह अवरुद्ध हो सकता है जीभ, होंठ, तालू, दांत या कंठ से। व्यंजन वर्ण के उच्चारण के समय वायु का मार्ग अवरुद्ध होने के कारण ही वे स्वर के बिना बोले नहीं जा सकते।


व्यंजन वर्ण का प्रयोग शब्दों के शुरू, बीच और अंत में किया जाता है। जैसे―


★ क – काला, कमल, कागज

★ च – चश्मा, चाय, चंद्रमा

★ ट – टाटा, टावर, टोपी

★ त – ताला, तालाब, तीर

★ प – पैसा, पत्ता, पानी


व्यंजन वर्ण का प्रयोग शब्दों के निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। व्यंजन शब्दों को अर्थ प्रदान करते हैं और उन्हें एक दूसरे से अलग करते हैं।


निष्कर्ष

इस लेख में बताया गया कि वर्ण किसे कहते हैं इसके साथ ही बताया गया है कि अक्षर किसे कहते हैं, वर्णमाला किसे कहते हैं, स्वर वर्ण किसे कहते हैं, व्यंजन वर्ण किसे कहते हैं


तो हम उम्मीद करते हैं कि इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप अच्छे से जान गए होंगे कि Varn Kise Kahate Hain. हमारे इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और अपने ज्ञान को बढ़ाते रहें।