Antastha Vyanjan Kise Kahate Hain: हेलो दोस्तों, आज के इस नए लेख में हम आपको अंतस्थ व्यंजन किसे कहते हैं और ऊष्म व्यंजन कितने होते हैं (Antastha Vyanjan Aur Ushm Vyanjan) के बारे में बता रहे हैं। इसके साथ ही आपको यह भी जानने को मिलेगा कि अंतस्थ व्यंजन कितने होते हैं और अंतस्थ व्यंजन के उदाहरण। तो चलिए सबसे पहले बताते हैं antastha vyanjan kise kahate hain.
Table of Contents
अंतस्थ व्यंजन किसे कहते हैं (Antastha antastha Vyanjan Kise Kahate Hain)
अंतस्थ व्यंजन (Antastha Vyanjan) की परिभाषा― जो स्वर और व्यंजन के बीच स्थित (अंतःस्थ) है और जिसका उच्चारण जीभ, तालु, दाँत और ओंठों के परस्पर सटने से होता है, परंतु कहीं भी पूरा नहीं सटता है अंतस्थ या अंतःस्थ व्यंजन है।
आप इनके उच्चारण को एक-एक करके चेक कर सकते हैं जैसे― "य, र, ल, व" यह जीभ, तालु, दाँत और ओंठों से टकराता है। य और व को 'अर्द्धस्वर' भी कहा जाता है.
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि अंतस्थ व्यंजनों (Antastha Vyanjan) का प्रयोग हिंदी के कई शब्दों में होता है। इन व्यंजनों का प्रयोग करते समय ध्यान रखना चाहिए कि इनका उच्चारण सही से हो।
अंतस्थ व्यंजन कितने होते हैं (Antastha Vyanjan Kitne Hote Hain)
हिंदी वर्णमाला में अंतस्थ व्यंजन की चार (४) संख्या बताई गई है।
अंतस्थ व्यंजन कौन-कौन से हैं
अंतस्थ व्यंजन पहचानना एकदम आसान है (1) य, (2) र, (3) ल, और (4) व. बस यही चार अंतस्थ व्यंजन (Antastha Vyanjan) के रूप में जाना जाता है।
अंतस्थ व्यंजन के उदाहरण (Antasth Vyanjan ke Udaharan)
अंतस्थ व्यंजन के उदाहरण यहां टेबल चार्ट (Table Chart) पर लिखा गया है―
ऊष्म व्यंजन किसे कहते हैं? (Ushm Vyanjan Kise Kahate Hain)
Ushm Vyanjan: *जिन वर्णों का उच्चारण रगड़ या घर्षण के साथ उत्पन्न हो या ऊष्म (गरम) वायु से होता हो, उसे 'ऊष्म व्यंजन' कहा जाता है।*
जैसे की, इसके नाम से ही साफ-साफ पता चल रहा है कि 'ऊष्म' जिसका अर्थ होता है गर्म। इसका मतलब यह है कि वो सभी व्यंजन जिनके उच्चारण करते वक्त मुख या मुँह से निकलने वाली हवा गर्म हो जाती है, उन्हें ऊष्म व्यंजन कहा जाता है। यह वायु उच्चारण करते वक्त मुख के आंतरिक स्थानों या भागों से टक्कर मारती है और उच्चारण में गर्म वायु का अहसास कराती है।
ऊष्म व्यंजन कितने होते हैं और कौन-कौन से हैं? (Ushm Vyanjan Kitne Hote Hain)
ऊष्म व्यंजन (Ushm Vyanjan) की संख्या हिंदी वर्णमाला में चार है और यह श, ष, स और ह है। आप इन चारों वर्णों का उच्चारण करके साफ-साफ देख सकते हैं कि उच्चारण के समय मुँह से गर्म हवा बाहर आता है।
ऊष्म व्यंजन के उदाहरण (Ushm Vyanjan ke Udaharan)
ऊष्म व्यंजन के उदाहरण आप यहां इस टेबल चार्ट पर देख सकते हैं―
निष्कर्ष
हम आशा करते हैं कि आज के इस लेख के द्वारा अंतस्थ व्यंजन किसे कहते हैं और ऊष्म व्यंजन कितने होते हैं? आपको अच्छे से समझ में आया होगा। इसके साथ ही इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद आपने यह भी जाना होगा की अंतस्थ व्यंजन और ऊष्म व्यंजन (Antastha Vyanjan Aur Ushm Vyanjan) कितने होते हैं और इनके उदाहरण।
हम उम्मीद करते हैं कि इस लेख को पढ़ने के बाद आप पूरी तरह समझ गए होंगे। अपने मित्रों या अन्य पाठकों को शेयर जरूर करें, ताकि उन्हें भी पता चल सके की antastha vyanjan kise kahate hain aur ushm vyanjan kitne hote hain.
