उपसर्ग: परिभाषा, संस्कृत उपसर्ग, हिंदी उपसर्ग और आगत उपसर्ग | Upsarg Kise Kahate Hain

 आज Hindi Subject के इस ब्लॉग पोस्ट में उपसर्ग (upsarg kise kahate hain) के बारे में बात करेंगे। यह हिन्दी व्याकरण का एक अंग है इसलिए परीक्षाओं में इसके सवालों को पूछा जाता है। इस लेख में हम उपसर्ग (upsarg) किसे कहते हैं, संस्कृत या तत्सम उपसर्ग किसे कहते हैं, हिंदी या तद्भव उपसर्ग किसे कहते हैं, आगत या विदेशी उपसर्ग किसे कहते हैं और इनके उदहारण समझेंगे। इससे सभी पाठकों को परीक्षा में उपसर्ग के सवालों का सही उत्तर देने में मदद मिलेगा।

उपसर्ग: परिभाषा, संस्कृत उपसर्ग, हिंदी उपसर्ग और आगत उपसर्ग | Upsarg Kise Kahate Hain
Table of Contents

उपसर्ग किसे कहते हैं

उपसर्ग की परिभाषा : शब्द रचना के लिए शब्दों के पहले जो शब्द या शब्दांश जोड़े जाते हैं, उन्हें उपसर्ग कहते हैं। उपसर्ग को शब्द के साथ जोड़ने से एक नए शब्द का निर्माण होता है। जैसे - अगर योग के पहले हम प्र, , उप आदि उपसर्ग जोड़ते या लगाते हैं तो शब्द के अर्थ में परिवर्तन आ जाता है –

प्र + योग = प्रयोग

आ + योग = आयोग

उप + योग = उपयोग

अब इस उदाहरण से साफ-साफ स्पष्ट है कि उपसर्ग जोड़ने पर नए-नए शब्दों का निर्माण होता है।

हिन्दी में उपसर्ग कितने है

हिंदी में तीन (3) प्रकार के उपसर्ग प्रचलित है ―
(1). संस्कृत के उपसर्ग। (2). हिंदी के उपसर्ग। (3). आगत के उपसर्ग (उर्दू + अंग्रेजी)।

संस्कृत या तत्सम उपसर्ग किसे कहते हैं

संस्कृत या तत्सम उपसर्ग वे उपसर्ग हैं जो संस्कृत भाषा से हिंदी भाषा में आए हैं। ये उपसर्ग हिंदी भाषा के शब्दों के अर्थ को बदल देते हैं या उनका अर्थ बढ़ा देते हैं। 

संस्कृत या तत्सम उपसर्गों के उदाहरण निम्नलिखित हैं :-

उपसर्ग अर्थ शब्दांश/शब्द
विपरीत, बिना अनंत, अनाड़ी, अवैध, अनादि।
थोड़ा, सीमा, विपरीत आचरण, आगमन, आशिष्ट, आजीवन, आभार, आरोहण, आगमन, आरक्त, आजन्म, आपात, आदान।
अतिअधिक अतिसार, अतिभार, अतिवाद, अतिशय, अतिरिक्त।
अधि अधिक, ऊपर अधिनायक, अधिमास, अधिराज, अधिकार।
अनु छोटा, पीछे, समान अनुसार, अनुदेश, अनुगामी, अनुभव, अनुकूल, अनुशासन, अनुसूची, अनुरागी, अनुकरण।
अपहीन, बुरा अपहरण, अपमान, अपयश, अपशब्द।
अभि समीपता, अधिक अभिभावक, अभिप्राय, अभीनायक, अभियान, अभिलाषा, अभियुक्त।
अवनीचे, हीनता अवगत, अवतार, अवगुण, अवकाश, अवनति, अवलोकन।
उत्, उद् ऊपर, श्रेष्ठ उद्गति, उत्तम, उद्घोष, उत्कंठा, उत्कर्ष, उद्भव।
उपछोटा, निकट, समान उपदेश, उपनयन, उपक्रम, उपगमन, उपकार, उपकूल।
दुर्, दुस् बुरा, कठिन दुर्गुण, दुरात्मा, दुर्दशा, दुराचार, दुर्बल, दुर्गम, दुर्लभ, दुष्कर्म, दुष्चरित्र, दुष्प्रभाव।
नि नीचे, भीतर निरोध, निबंध, निपात, निदेशक, निमग्न, निपुण, निसार।
निर्, निस् निषेध, रहित निर्भय, निर्माण, निस्तेज, निर्दोष, निर्वाह, निर्मल, निर्वास, निष्कंप, निष्काम।
प्र अधिक, आगे प्रचार, प्रभु, प्रभाव, प्रसिद्ध, प्रसन्न, प्रसार।
परा विपरीत, पीछे, अधिक पराक्रम, पराजित, पराधीन, पराभव, पराजय।
प्रति प्रत्येक, विरोध प्रतिशत, प्रतिशोध, प्रतिनिधि, प्रतिदिन, प्रत्येक, प्रत्यंग, प्रत्यारोप।
परि चारों ओर परिजन, परिपूर्ण, परिशीलन, परित्याग, परिमाप, परिभ्रमण, परिक्रमा, परिधि।
वि विशेष, अभाव वियोग, विभाग, विषम, विधवा, विज्ञान, विद्या, विध्वंस, विहीन।
सु सुंदर सुकर्म, सुपुत्र, सुयोग, सुगम, सुगंधित।
सम् (सं)अच्छी तरह सन्तोष, संग्रह, संमार्ग, संतुष्ट, संभोग, संयुक्त, संस्कार।
स्वअपना स्वराज, स्वभाव, स्वजन, स्वगान, स्वदेश।
सहसाथ सहगामी, सहानुभूति, सहपाठी, सहचर।

हिंदी या तद्भव उपसर्ग किसे कहते हैं

तद्भव उपसर्ग वे उपसर्ग हैं जिनका विकास संस्कृत के तत्सम उपसर्गों से हुआ है। इन्हें हिंदी के उपसर्ग भी कहा जाता है।

हिंदी या तद्भव उपसर्गों के उदाहरण निम्नलिखित हैं :-

उपसर्ग अर्थ शब्दांश/शब्द
बिना अबोध, अकल, अकर्म, अचल, अजान, अमोल, अचेत।
औ, अव बिना, हीनता, निषेध औघट, औगुन, अवसर।
अननहीं अनजान, अनपढ़, अनबन, अनरीति, अनमेल, अनहोनी।
अध अर्ध, आधा अधमरा, अधजला, अधकपारी, अधपक, अधसेरा, अधकही।
उन पीछे, एक-काम  उन्नीस (19), उन्तीस (29), उन्चास (49), उन्सठ (59)।
हीन, बुरा कदर्प, कभार, कपूत, कसाव।
कु बुरा कुढंग, कुपूत, कुपोषण, कुनिद्रा, कुख्यात, कुचेष्टा।
दुकम, बुरा दुर्बल, दुर्बोध, दुकाल, दुर्नीति, दुर्दिन।
नि अभाव निडर, निहत्था, निकम्मा, निपूता।
बिनअभाव, बिना बिनचाहा, बिनचखा, बिनब्याहा, बिनकाम, बिनदेखा।
भर पूरा भरपूर, भरमास, भरसक, भरपेट।
स, सु अच्छा सजन, सचर, सरस, सफल, सुदिन, सुकाल, सुपात्र, सुजन, सुफल।

आगत या विदेशी उपसर्ग किसे कहते हैं

विदेशी भाषाओं से जो उपसर्ग हिंदी में आए हैं, उन्हें 'आगत उपसर्ग' कहते हैं। इनमें उर्दू (अरबी + फारसी) और अंग्रेजी विदेशी भाषाओं के उपसर्ग शामिल हैं।

विदेशी या आगत (उर्दू) उपसर्गों के उदाहरण निम्नलिखित हैं :-

उपसर्ग अर्थ शब्दांश/शब्द
नाबिना, विपरीत, नहींनापाक, नाराज, नापसन्द, नाचीज, नालायक।
लाबिना लाचार, लाजवाब, लाइलाज, लावारिस, लापरवाह।
अनुसार, से, साथबदस्तूर, बनाम।
बासहित, साथबाइज्जत, बाकायदा, बाअदब, बाकलम।
बेबिनाबेकार, बेवफा, बेशर्म, बेअक्ल, बेचारा, बेईमान।
साथआवारा, आगाह।
कमथोड़ा, हीनकमजोर, कमउम्र, कमसिन, कमजात, कमअक्ल।
दरसाथ, मेंदरअसल, दरमियान, दरपेश, दरकार, दरहकीकत।
हमसाथहमसफर, हमराज, हमराही, हमउम्र, हमराह, हमदर्द।
हरलगातारहरतरह, हरघड़ी, हरदम, हरजाई, हरेक, हरवक्त, हरगिज, हरदिन, हररोज।
सरश्रेष्ठसरदार, सरपंच, सरताज।
बद् बुराबदतमीज, बदबू, बदराह, बदकिस्मत, बदहजमी, बदनाम।
गैरभिन्न, विपरीतगैरमुमकिन, गैरमुनासिब, गैहाजिर, गैरमुनासिब, गैरकानूनी।
खुशप्रसन्नखुशहाल, खुशदिल, खुशबू।
नेकअच्छानेकदिल, नेकनाम, नेकनीयत।

नीचे हमने कुछ शब्दों में अ उपसर्ग जोड़कर लिखा है

ज्ञान ज्ञान
संभव संभव
भाव भाव
मिट मिट
टल टल
मर मर
चल चल
सफल सफल

नीचे हमने कुछ शब्दों में नि उपसर्ग जोड़कर लिखा है

डर निडर
रोग निरोग
संतान निसंतान
योग नियोग
हाल निहाल
खरा निखरा
बंध निबंध
स्वर निस्वर

नीचे हमने कुछ शब्दों में स उपसर्ग जोड़कर लिखा है

हित हित
फल फल
देह देह
चल चल
कुशल कुशल
रस रस
बल बल
जीव जीव

उपसर्ग पर पूछे जाने वाले अभ्यास प्रश्न (Upsarg Questions)

उपसर्ग कितने प्रकार के होते हैं उनके नाम लिखिए?

हिंदी भाषा में मुख्यतः कितने प्रकार के उपसर्ग प्रचलित हैं?

"आग्रह" और "पराजय" शब्द में कौन-सा उपसर्ग प्रयुक्त हुआ है?

परकोटा शब्द में कौन सा उपसर्ग है?

अनुभव में उपसर्ग क्या है?

अध्यक्ष और सुजान शब्द में उपसर्ग क्या है?

परिचय शब्द में उपसर्ग क्या है?

और अप उपसर्ग से दो-दो शब्द बनाइए?

नि और प्र उपसर्ग का प्रयोग करते हुए दो-दो शब्द बनाकर लिखिए?

अभ्यास करने के लिए उपसर्ग के सवाल (Upsarg Question)

प्रति उपसर्ग का प्रयोग करते हुए दो शब्द बनाकर लिखिए?

वि उपसर्ग से 10 शब्द बनाइए?

सम् उपसर्ग से शब्द बनाइए?

अनु उपसर्ग से 5 शब्द बनाइए?

अभि उपसर्ग से दो शब्द बनाइए?

अव उपसर्ग से दो शब्द बनाइए?

अगर इस आर्टिकल को आपने अच्छे से ध्यान देकर पढ़ा होगा, तो उपसर्ग (upsarg kise kahate hain) आपको अच्छे से समझ में आ गया होगा और ऊपर दिए गए उपसर्ग के अभ्यास प्रश्नों (Upsarg Questions) को भी करने में कोई कठिनाई नहीं हुआ होगा। धन्यवाद🙏.